Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटी जिला किसान कांग्रेस

विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटी जिला किसान कांग्रेस
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

किसानों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस सतत रूप से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही। समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास भी किए जा रहे ताकि किसान विरोधी नीतियों से अन्नदाता को सुरक्षित रखा जा सके। इसी मंशा को दृष्टिगत रखते हुए राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में किसान कांग्रेस की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई जिसके उपरांत किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।

जिला किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं शहर किसान कांग्रेस एवं उप ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भारत-अमेरिका करार तत्काल वापिस लिया जाए। किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर अधिनियम के मुताबिक अनिवार्य रूप से खरीदी करवाने, वन्य प्राणियों के हमलों में मृतक किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए कि जाने, खाद उपलब्ध कराने, कृषि उपज मंडी में सुचारू व्यवस्था किए जाने, पूर्णकालिक सचिव की नियुक्ति तत्काल करने माइक्रो-2 और माइक्रो-2 लिफ्ट इरीगेशन के अधूरे कार्य को पूर्ण करने व जिले में जल संसाधन विभाग में पूर्णकालिक अधीक्षण यंत्री पदस्थ किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपे जाने की रणनीति बनाई गई।

24 फरवरी को होगा विधानसभा का घेराव

आयोजित बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसान भाइयों को होने वाले नुकसान के विरोध में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस हेतु आयोजित बैठक में रणनीति बनाई गई। आयोजित बैठक में किसान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अर्जुन वानखेड़े, ब्लॉक अध्यक्ष यश कराड़े, संतोष यदुवंशी, धरमलाल यादव, राकेश इनवाती, रामनाल धुर्वे, गेदेसी उइके, धनश्याम पटेल, हेमराज सूर्यवंशी, सुरेन्द्र सातनकर, रितेश लाडे, देवकरण पटेल, नीरज शर्मा, ओंकार अहिरवार, गोविंद प्रसाद सोनी, हीरालाल इनवाती, उमेश यादव, गिरीश चन्द्रवंशी, गोपाल शेरके, सूर्यभान उइके, गोपाल उइके, पवन ओकटे, जाकिर खान, अंतराम पाल, जितेन्द्र यादव सहित किसान व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत किया।
Share News On