Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा सिंचाई कम्प्लेक्स के लिये दिलवाये 500 करोड़

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा सिंचाई कम्प्लेक्स के लिये दिलवाये 500 करोड़
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मध्यप्रदेश के मुख्य बजट में छिंदवाड़ा सिंचाई कम्प्लेक्स के लिए 500 करोड़ का प्रावधान करवाया है। जिसके तहत जहां दोनों जिलों में पेयजल एवं सिचाई के लिए बांध निर्माण के कार्यों को गति मिलेगी वही लगभग 5 लाख एकड क्षेत्र में सिचाई भी हो सकेंगी। सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा सिंचाई कम्प्लेक्स को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते हुए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसके तहत 500 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कि मंशा है कि किसानी को लाभ का व्यवसाय बनाया जाएं, जिस दिशा में यह एक पहल है।  

उल्लेखनीय है कि मप्र जल निगम ने जिले में पांच बड़ी योजनाओं की तैयारी कर रखी है। जिससे दोनों जिलों के 6 नगर व 1,155 गांवों में पेयजल की समस्या खत्म हो सकती है। समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत परासिया, न्यूटन चिखली, चांदामेटा, बड़कुही नगर सहित परासिया जामई और तामिया के 385 गांव लाभान्वित होंगे। ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत अमरवाड़ा के 84, हर्रई के 38 गांव, तामिया के 114, हर्रई के 172 गांवों के साथ हर्रई नगर भी लाभान्वित होगा। ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत बिछुआ के 66, सौंसर के 112 गांवों के साथ पीपलानारायणवार नगर, पांढुर्ना के 164, सौंसर के 20 गांव लाभान्वित होगे। छिंदवाड़ा सिंचाई कम्प्लेक्स के लिए 500 करोड़ की स्वीकृति दिये जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On