सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा में 24 सड़कों के निर्माण के लिए दिलाएं 266 करोड़ 89 लाख
छिंदवाड़ा
18-Feb-26
छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 142.73 किलोमीटर सड़कों का हो सकेगा निर्माण कार्य
छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा वर्षों से जर्जर पड़ी हुई सड़कों का अब निर्माण हो सकेगा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मध्यप्रदेश के मुख्य बजट में दोनों जिलों में 24 सड़कों के निर्माण के लिए 266 करोड़ 89 लाख की स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही दोनों जिलों मेें वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होकर 142.73 किलोमीटर की 24 सड़कों का निर्माण हो सकेगा। सांसद श्री साहू ने उक्त सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से लगातार इन सड़कों के निर्माण के लिए मुलाकात करते हुए ग्रामीण क्षेंत्रों में सड़कों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए उक्त सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए राषि स्वीकृत करने की मांग की थी। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी हैं।
24 सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 142.73 किलोमीटर की 24 सड़कों के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश के मुख्य बजट में 266 करोड़ 89 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसके तहत अमरवाड़ा के ग्राम धवईढाना से नंदोरी होते हुए जमनाही तक 4.50 कि.मी. की सड़क के लिए 5.63 करोड़, झिरना से कोसमढाना मार्ग 7 कि.मी. की सड़क के लिए 8.75 करोड़, चारगांव से भिलमाढाना मार्ग 3 कि.मी. की सड़क के लिए 3.75 करोड़, छिंदी नागरी धोरावाड़ी झिरना धनोरा बिछुआ जुंगावानी मार्ग 45.50 कि.मी. की सड़क के लिए 110 करोड़, चौरई के ग्राम बींझावाड़ा से बिलंदा मार्ग 3 कि.मी. की सड़क के लिए 3.75 करोड़, राज्य मार्ग क्रं.46 पर स्थित ग्राम चांद से चंदनगांव बादगांव लालगांव मेघदोन थोटा जमतरा पेंच राष्ट्रीय उद्यान मार्ग 24 कि.मी. की सड़क के लिए 50 करोड़, गोपालपुर आमाबोह मार्ग 1 कि.मी. की सड़क के लिए 1 करोड़, छिंदवाड़ा के अंतर्गत ग्राम खैरवाड़ा से ग्राम गुरैया तक 4.50 कि.मी. की सड़क के लिए 5.63 करोड़, जाटलापुर पहुंच मार्ग पर 4 पुलिया सहित 1.30 कि.मी. की सड़क के लिए 1.20 करोड़, छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग में स्थित जमुनिया महादेव मेला मार्ग 4 कि.मी. की सड़क के लिए 3.60 करोड़, राजाखोह पहुंच मार्ग 1.20 कि.मी. की सड़क के लिए 1.08 करोड़, लोनियामारू बिलवा मार्ग 3.39 कि.मी. की सड़क के लिए 2.50 करोड़, बीजेपानी कोटलबर्री मार्ग 1.30 कि.मी. की सड़क के लिए 1.70 करोड़, परासिया के अंतर्गत अनखावाड़ी पगारा जामुनबर्रा लोनापठार कोहका दमुआ मार्ग 4 स्लैब कल्वर्ट सहित 5 कि.मी. की सड़क के लिए 4.50 करोड़, जुन्नारदेव के अंतर्गत नवेगांव स्टेशन पहुंच मार्ग 7 मी. चौड़ाई में सीसी मार्ग 0.80 कि.मी. की सड़क के लिए 1.60 करोड़, नंदोरा पहुंच मार्ग 1.30 कि.मी. की सड़क के लिए 1.10 करोड़, करमोहनी बंधी पहुंच मार्ग 1.20 कि.मी. की सड़क के लिए 1 करोड़, दातलावादी सरेखाढाना मार्ग 1 कि.मी. की सड़क के लिए 1.90 करोड़, भांडी झौतकला मार्ग 2 कि.मी. की सड़क के लिए 2 करोड़, पांढुर्णा के अंतर्गत खेरीपैका मालेगांव रेलवे स्टेशन तक मार्ग 3.90 कि.मी. की सड़क के लिए 5.10 करोड़, खैरीपेका करवार रेलवे स्टेशन मार्ग 4 नग पुलिया सहित 3.90 कि.मी. की सड़क के लिए 3.30 करोड़, राजना पहुंच मार्ग 2.24 कि.मी. की सड़क के लिए 2.30 करोड़, सिवनी उमरामुक्ता मार्ग 6.50 कि.मी. की सड़क के लिए 5.50 करोड़, पांढुर्णा वर्धा नदी मार्ग 11.20 कि.मी. की सड़क के लिए 40 करोड़ की स्वीकृति मिली है।