Home News Helpline Classified Jobs About Contact

7 सितंबर को जिला भाजपा की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला

7 सितंबर को जिला भाजपा की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला
राजनीति
06-Sep-26
छिंदवाड़ा

जिला भाजपा की बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला सोमवार, 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला संगठन की ओर से जिले के अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है।

जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक कमलेश उइके ने बताया कि बैठक एवं कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक राजा कमलेश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर बैठक एवं कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
Share News On