Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल ने किया शिक्षकों का सम्मान

ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल ने किया शिक्षकों का सम्मान
छिंदवाड़ा
06-Sep-26
समारोह में पहुंचे शिक्षकों पर सांसद बंटी विवेक साहू ने की पुष्पों की वर्षा  

छिन्दवाड़ा

शिक्षक हमारे जीवन में गुरु के समान होते हैं, जो हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं और हमारी प्रकृति व संस्कृति से अवगत कराते हैं। वास्तव में शिक्षक भगवान का ही स्वरूप हैं, जो भावी पीढ़ी को एक शिल्पकार की भांति गढ़ते हैं। उनके शिष्य आगे चलकर राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के सपनों को साकार करते हैं। उक्त आशय के उद्गार ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल द्वारा खजरी मे स्थित श्री परसुराम मंगल भवन मे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने सर्वप्रथम शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान भी किया।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाष्णन जी और भगवान श्री परसुराम को स्मरण करते हुए और आपको सम्मानित करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सनातन काल से ही भारतवर्ष शिक्षा जगत में अग्रणी रहा है। हमारे ऋषि मुनियों, आचार्यों, कुलगुरूओं और शिक्षकों ने इस पावन धरती को अपने अथक प्रयासों से सींचा और भारत को विश्व गुरू बनाया है। शिक्षक एक शिल्पकार की भांति कार्य करते हुए भावी पीड़ी का निर्माण करते है। सच्चे अर्थों में वे एक राष्ट्र निर्माता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा के जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, जिला महामंत्री विजय पांडे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, प्रमोद शर्मा, अंशुल शुक्ला, जित्तू पुरोहित, किशन शुक्ला, सतीश मिश्रा, कन्हैया शर्मा, देवेन्द्र दुबे, अमरिश शुक्ला, आशिफ खान बंटी, संदीप अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं ब्रम्ह समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।   
Share News On