Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नं. 26 में किया वार्डवासियों से जनसंवाद

सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड नं. 26 में किया वार्डवासियों से जनसंवाद
राजनीति
06-Sep-26
छिंदवाड़ा

शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संदेश और जनसंवाद करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील कर रहे सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही छिन्दवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहां स्थित पार्कों और खुले स्थानों में पौधरोपण कर रहे है। इसी क्रम में सांसद श्री साहू ने छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 26 के बूथ क्रमांक 236 स्थित छोटा तालाब सुभाष पार्क में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ पौधारोपण करते हुए वार्डवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।    

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। छिन्दवाड़ा शहर को हरा-भरा, सुंदर और स्वच्छ करने के लिए प्रयासरत सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारा संकल्प है कि छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में विकास को गति दी जाए। इस दौरान प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ व हरित वातावरण के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सभी वार्डवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। सांसद बंटी विवेक साहू ने बूथ अध्यक्ष राजेंद्र कहार के निवास पर चाय-नाश्ता कर परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद भी किया।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री एवं पार्षद श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर, प्रकाश सोनी, सत्य विजय, गजेंद्र कुशवाहा, विकास राय, मनोज गुप्ता, राजेश जैन, प्रकाश साहू, रितु जैन, संगीता शेंडे, श्रीमती सरला, अनिल सोनी, श्रीमती संगीता, श्रीमती नंदिनी, मिलन जैन सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Share News On