Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

धरमटेकड़ी मंडल ने बैठक में बनाई कार्यक्रमों की रूपरेखा

धरमटेकड़ी मंडल ने बैठक में बनाई कार्यक्रमों की रूपरेखा
राजनीति
06-Jun-26
छिन्दवाड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धर्मटेकरी नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड नंबर 3 में पौधारोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी धर्मटेकड़ी नगर मंडल एक के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक मंडल के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएंगा, जिसे लेकर नगर मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बैठक के प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय मंत्री भारत घई के द्वारा कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई, साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। 

संभागीय कार्यालय मंत्री भारत घई ने बैठक में बताया कि 8 जून से 14 जून तक मंडल के अंतर्गत आने वाले बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया जायेगा। बैठक का संचालन मंडल के महामंत्री कमलेश कवरेती के द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री ओम चौरसिया के द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में अभिषेक राय, शशांक चंदेल, ब्रजेश शुक्ला, वर्षा विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, कमलेश ठाकरे, जीतू पिपली, पंकज शर्मा, नीलम जाघेला, माइकल पहाड़े, अरुण गदरे, लोकेश यादव, संध्या सूर्यवंशी, विजेंद्र भार्गव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Share News On