Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा ने बैठक कर टोली प्रभारियों को बांटे काम

भाजपा ने बैठक कर टोली प्रभारियों को बांटे काम
राजनीति
06-Jun-26
छिंदवाड़ा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा जिला कार्यालय में अभियान से संबंधित विभिन्न टोली प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई।

अभियान के जिला संयोजक नीरज भारद्वाज ने उपस्थित सभी टोली प्रमुखों को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम सहसंयोजक अभिषेक वर्मा, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा एवं शैलेंद्र मालवीय ने भी अभियान के विभिन्न आयामों एवं कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। बैठक भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न टोलियों का गठन किया गया। इसके अंतर्गत 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, 12 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, 15 से 18 जून तक सभागार बैठकें, 19 एवं 20 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान टोली में श्रीमती अमिता बरहैया, अंकित जैन, इंद्रजीत पटेल, श्रीमती माया बंदेवार एवं शिवा सरस्वार को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया टोली में विक्रम सोनी, रोशन सिगनापुरे एवं अर्पण मैद शामिल किए गए हैं। जनकल्याण शिविर टोली में डॉ. कृष्णा हरजानी, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती नीलू छेत्री, श्रीमती नीलम लिल्हारे एवं संतोष साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी टोली में दीपक कोल्हे, पीयूष बत्रा, श्रीमती रिंकी चौरसिया एवं पवन गोस्वामी को शामिल किया गया है। सभागार बैठक टोली में प्रमोद शर्मा, राहुल बंटी उइके, आनंद निन्ना शुक्ला, संजीव यादव एवं विजेंद्र चौहान को दायित्व सौंपा गया है। प्राकृतिक खेती कार्यशाला टोली में शैलेंद्र रघुवंशी, अलकेश साव, प्रदीप चौधरी एवं सत्यनारायण चौरिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस टोली में प्रशांत भावरकर, राजेंद्र झांझोट, मनीष निर्मलकर एवं श्रीमती भारती जैन को जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

बैठक में सभी टोली प्रमुखों से कार्यक्रमों को प्रभावी एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने का आह्वान किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
Share News On