Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का वृद्धाश्रम में जांच शिविर रविवार 7 जून को

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का वृद्धाश्रम में जांच शिविर रविवार 7 जून को
राजनीति
06-Jun-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ रविवार 7 जून को वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। कांग्रेस प्रकोष्ठों के प्रभारी पप्पू यादव के अनुसार वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच हेतु निःशुल्क शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बुजुर्गों को होने वाली बीमारियां जैसे बीपी, शुगर आदि की जांच कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया जाएगा। आयोजित शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
Share News On