कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन
राजनीति
31-Jul-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में संपन्न हुई। बैठक में जिले एवं विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, बूथ स्तर तक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की रणनीति तैयार करना रहा।
जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे ने बताया कि संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ आगामी जनहित एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों से सक्रिय होकर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले, सेवादल प्रभारी राकेश मरकाम, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी एवं महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान ने संबोधित किया। बैठक में जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना साझा की।
कार्यक्रम के अंत में सेवादल प्रभारी राकेश मरकाम ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती और स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महिला कांग्रेस सेवादल की जिला महासचिव कीर्ति तिवारी ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। बैठक में नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, आनंद विश्वकर्मा, अंशुल ठाकुर, दीपक बैस, राजा राइन, संतकुमार यादव, अजय वंशकार, आयान खान, राजेश धुर्वे सहित जिले एवं ब्लॉकों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।