कांग्रेस पर वामपंथी सोच हावी, संसद छोड़ सड़क की राजनीति कर रही है: ललिता वर्मा
राजनीति
31-Jul-26
कांग्रेस को महिलाओं की चिंता नहीं, राजनीतिक नौटंकी की आदत ह

छिंदवाड़ा
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत का पुतला दहन किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन उसकी राजनीतिक हताशा, वैचारिक दिवालियापन और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से विमुख होती मानसिकता का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन असहमति और अराजकता में स्पष्ट अंतर होता है। जब कांग्रेस के पास तथ्यों और तर्क समाप्त हो जाते हैं, तब वह पुतला दहन, नारेबाजी और सड़क पर अराजक प्रदर्शन का सहारा लेती है।
श्रीमती ललिता वर्मा ने कहा कि आज की कांग्रेस पर वामपंथी विचारधारा का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यही कारण है कि वह लोकतंत्र की सर्वाेच्च संस्थाओं में तथ्य, तर्क और संवैधानिक मर्यादाओं के साथ चर्चा करने के बजाय सड़कों पर अराजक प्रदर्शन, पुतला दहन और उन्माद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस अब जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक संवाद से अधिक राजनीतिक नाटक, सुर्खियां बटोरने और अराजक प्रदर्शन करने में विश्वास करती है। लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का सबसे सशक्त मंच संसद और विधानसभाएं हैं, लेकिन कांग्रेस ने संसदीय परंपराओं को छोड़कर विरोध की संस्कृति को अराजकता में बदल दिया है।