Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे किसान मोर्चा के पदाधिकारी

भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे किसान मोर्चा के पदाधिकारी
राजनीति
31-Jul-26
छिंदवाड़ा

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए शनिवार, 1 अगस्त 2026 को भाजपा कार्यालय, छिंदवाड़ा में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारी श्री यादव से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण से होगी। इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे नवीन भाजपा कार्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण कर राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित होगा।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का अभिनंदन करेंगे। इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजना, किसान हितों से जुड़े विषयों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर तक किसान मोर्चा को सशक्त बनाने पर भी चर्चा होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से बढ़ती है तथा यह स्वागत समारोह उसी संगठनात्मक एकता और ऊर्जा का प्रतीक होगा।
Share News On