Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक में हुई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की बैठक में हुई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा
राजनीति
23-Jul-26
छिन्दवाड़ा

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ बैठक प्रारंभ हुई। नकुलनाथ जी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि वर्तमान सरकार ने संविधान की हत्या करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि संविधान की रक्षा करें।

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के उपस्थित पदाधिकारियों ने नकुलनाथ जी के समक्ष संगठनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत की साथ ही आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में प्रकाश मेहरोलिया, अशोक आम्रवंशी, संतोषी गजभिये, राशिका बघेल, महादेव गायकवाड़, अनिल सोमकुंवर, सुमित भावरकर, महेश जम्बारे, ममतेश बेलवंशी, रोशन इंगले, इनोद काम्बंले, पिंकी ठाकारिया, ललित चौरे, राजेन्द्र डेहरिया, कैलाश, राजा गुन्हरे, नेहा आम्रवंशी, प्रतिभा ब्रम्हे सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share News On