Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने दमुआ व उमरेठ में की नियुक्तियां

कांग्रेस ने दमुआ व उमरेठ में की नियुक्तियां
राजनीति
23-Jul-26
इन्द्रपाल पटेल, राजीव शुक्ला व अनिल सोमकुंवर को सौंपी जिम्मेदारी

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस ने दमुआ व उमरेठ में नवनियुक्तियां की है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की रीति-नीति अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की अनुशंसा व समस्त वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से चर्चा के उपरांत दमुआ पर्यवेक्षक इन्द्रपाल पटेल, उमरेठ पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला एवं सह पर्यवेक्षक पद पर अनिल सोमकुंवर को मनोनीत किया गया है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का हृदय से आभार माना है।
Share News On