नुकलनाथ ने किया कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्धाटन
राजनीति
23-Jul-26
सनातन परंपरा को बनाए रखने और धर्म के प्रचार कार्य करेगा धार्मिक प्रकोष्ठ

छिन्दवाड़ा
राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में धर्मानुरागी नकुलनाथ जी ने कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ कार्यालय का फीता काटकर उद्धाटन किया। इस दौरान धार्मिक नारों की गूंज से समूचा कांग्रेस कार्यालय गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम व संकट मोचन हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाए।
विधिवत पूजन पाठ के उपरांत कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नकुलनाथ जी ने कहा कि कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ सनातन परंपरा को आगे बढ़ाएंगे साथ ही धर्म के प्रचार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री नाथ ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि धर्म आस्था का विषय है इसीलिये इसे कभी राजनीति के मंच पर नहीं लाना। धर्म राजनीति का विषय नहीं है, इसीलिये धार्मिक प्रकोष्ठ की यह नैतिक जिम्मेदारी होगी वह धार्मिक आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यालय के उद्धाटन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव, धार्मिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समन द्विवेदी, नितिन उपाध्याय, रवि जैन, संदीप दीक्षित, राज नारायण पांडे, अजय उइके, तनुज शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, पंकज सोनी,विनम्र तिवारी, रामनारायण तिवारी, आहुती शर्मा, शेखर यादव, श्रीकांत द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।