Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ भव्य शुभारंभ

कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ भव्य शुभारंभ
राजनीति
10-Aug-26
संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर एकजुटता का पाठ पढ़ रहे पदाधिकारी

छिन्दवाड़ा

नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस लॉन में आयोजित संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना के विधानसभा प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, उप ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष एआइसीसी एवं पीसीसी के सदस्यगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे। समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया।

यह प्रशिक्षण नहीं बल्कि पार्टी के मूल सिद्धांत से जुड़ने का अवसर है: नकुलनाथ

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में समस्त प्रभारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण, शहर अध्यक्षगण एवं मंडलम अध्यक्षगण की उपस्थित शत प्रतिशत होनी चाहिए क्योंकि यह केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि पार्टी के मूल सिद्धांतों से जुड़ने का अवसर हैं। मुझे आज सबसे अधिक खुशी इस बात की है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष जिन्हें आज (मंडलम अध्यक्ष) कहा जा रहा है और क्षेत्रीय कमेटियां जिन्हें (मंडलम) कहा जा रहा, इसकी शुरुआत छिन्दवाड़ा से हुई थी। मुझे अच्छी तरह याद है कमलनाथ जी ने कमेटियां और क्षेत्रीय अध्यक्ष की शुरुआत की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में इसे लागू किया। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे आगे बढ़ाते हुए अब मंडलम नाम देकर पूरे देश में लागू किया है।

देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी को यह संकल्प लेना है कि नकुलनाथ को पांच लाख वोट से विजयी बनाना है। देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा। भाजपा सरकार पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर जनता को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार को चंदा चोरी पर घेरते हुए कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति करने वाले चंदा चोरी पर आ गए हैं। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजन से कहा कि यह कमलनाथ का जिला है इसीलिये यह चोरी से बचा हुआ है, लेकिन आदिवासी भाइयों की जमीन खरीदी फरोख्त तो यहां भी भाजपा के संरक्षण में ही चल रही है।

कमलनाथ ने समय से आगे किया छिंदवाड़ा का विकास: हरीश चौधरी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि मैं पहली बार छिन्दवाड़ा आया हूं लेकिन कमलनाथ के कुशल नेतृत्व दूरगामी सोच और संगठन को सशक्त बनाने की उनकी क्षमता से बहुत पहले से ही वाकिफ हूं। उन्होंने छिन्दवाड़ा संगठन का मॉडल फिर विकास का मॉडल और औघोगिक मॉडल पूरे देश को दिया है। पंद्रह माह की सरकार में प्रशासनिक मॉडल भी तैयार किया और उसे जमीनी स्तर पर लागू भी किया, उन्होंने षड्यंत्र से सरकार गिरा दी। कमलनाथ ने समय से आगे छिन्दवाड़ा का विकास किया, आज यह जो कुछ भी दिखाई दे रहा है इसके पीछे उनकी सतत विकास की सोच है। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुबानी विरोध करने में पीछे है, जबकि भाजपा के लोग झूठ को भी सही साबित कर जाते हैं, क्योंकि वे बोलते हैं, इसीलिये बोलना आवश्यक है।
Share News On