पुनः महिला सेवादल जिलाध्यक्ष बनने पर डॉ. शबाना यासमीन खान ने जताया आभार
राजनीति
10-Aug-26
छिंदवाड़ा

महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यासमीन खान को पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में डॉ. शबाना यासमीन खान ने अपनी टीम के साथ शिकारपुर पहुंचकर पूर्व सांसद नकुलनाथ से मुलाकात की और नई जिम्मेदारी के लिए उनका आभार माना। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए महिला सेवादल को जिले में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
इस दौरान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, सेवादल जिला अध्यक्ष दीपक वाजपेयी, जिला सचिव रश्मि धुर्वे, चौरई ब्लॉक महिला सेवादल अध्यक्ष उर्मिला यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष सावित्री तिवारी, चौरई नगर अध्यक्ष गुलाम बी, सुनीता वर्मा, उमा उइके एवं कादिर मंसूरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।