Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण

सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण
छिंदवाड़ा
11-Aug-26


छिंदवाड़ा

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी, छिंदवाड़ा द्वारा चलाए जा रहे महाअभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आज शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल भारतादेव में बिल्वपत्र (बेलपत्र) सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। संस्था से जुड़े सदस्यों के जन्मदिन के अवसर को प्रकृति संरक्षण के संकल्प के रूप में मनाते हुए पौधारोपण किया गया। संस्था के ऊर्जावान सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संस्था की यह पहल निरंतर जारी रहेगी। शासन की इस मुहिम से जुड़ते हुए संस्था के सभी सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधारोपण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विशेष अवसर को पौधारोपण से जोड़कर समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, अधिवक्ता मुकेश दीक्षित, श्रीमती मंजू डेहरिया, लक्ष्मी यादववंशी, आशीष वर्मा, निशा यादव, कमलेश डेहरिया,नंदू निर्मलकर श्रीमती वर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे,इस अवसर पर संस्था के प्रवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे द्वारा सावन माह की पावन बेला में महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ बेलपत्र एवं अन्य पौधों का रोपण किया गया। डॉ. चौरे ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।
Share News On