Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिंधु भवन में होगा ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस को लेकर समाज में उत्साह

सिंधु भवन में होगा ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस को लेकर समाज में उत्साह
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
महिला समिति एवं युवा शाखा के पदाधिकारी लेंगे शपथ

छिंदवाड़ा

आज सिंधु भवन में श्री पूज्य सिंधी पंचायत, छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए पंचायत सचिव घनश्याम पंजवानी ने बताया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सिंधी समाज के सभी सदस्य सुबह 9 बजे सिंधु भवन में एकत्र होकर तिरंगा फहराएंगे तथा आजादी का राष्ट्रीय पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाएंगे।

इस अवसर पर समाज में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सिंधु महिला समिति” तथा समाज की ष्युवा शाखाष् की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नवगठित दोनों कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में समाज के वरिष्ठजनों के साथ पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। डॉ कृष्ण हरजानी ने सभी सामाजिक बंधुओं से स्वतंत्रता दिवस समारोह में परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यकारिणी बैठक में पंचायत उपाध्यक्ष तुलसीदास परसवानी, सचिव घनश्याम पंजवानी, कोषाध्यक्ष संतोष लालवानी, धनराज गंगवानी, शंकर चुगलानी, आकाश पंजवानी, संदेश माधवानी, अमृत लालवानी, सच्चानंद गंगवानी, सुभाष नाथानी एवं कैलाश माधवानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share News On