Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गोपाल डेहरिया बने मेहरा डेहरिया समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष

गोपाल डेहरिया बने मेहरा डेहरिया समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे ने सौंपी जिम्मेदारी

समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर

छिंदवाड़ा 

मेहरा डेहरिया समाज को संगठित, सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल डेहरिया को मेहरा डेहरिया समाज समिति, जिला छिंदवाड़ा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे ने 9 अगस्त को सामाजिक भवन, कुसमैली मंडी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय बैठक के दौरान की।

मेहरा डेहरिया समाज समिति की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजनों ने सहभागिता की। जिला अध्यक्ष के आकस्मिक निधन के पश्चात अध्यक्ष पद रिक्त था। ऐसी परिस्थिति में समाज के संगठनात्मक कार्यों को निरंतर गति देने तथा समाज की एकता और सक्रियता बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक में विचार-विमर्श किया गया। 

बैठक में उपस्थित सामाजिकजनों की सर्वसम्मति एवं सहमति से गोपाल डेहरिया को कार्यकारी जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे ने उन्हें जिम्मेदारी प्रदान करते हुए समाजहित में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। ’नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल डेहरिया ने समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सामाजिकजनों को साथ लेकर समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक विकास तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। 

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गोपाल डेहरिया की नियुक्ति पर उपस्थित समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

बैठक में संजय डेहरिया, धीरज पुरवे, धनराज नागले, सीताराम डेहरिया, राधेलाल डेहरिया, घनश्याम डेहरिया, डी.पी. डेहरिया, के.एल. बर्ड, आदेराम डेहरिया, बलराम डेहरिया, होरीलाल वाचक, घनश्याम डेहरिया, प्रभु नागले जी, शेख लाल डेहरिया,  आदे राम डेहरिया ,शिवनारायण डेहरिया, बालक राम डेहरिया , ललित डेहरिया, सजंय डेहरिया जुन्नारदेव, दयानंद डेहरिया, राजाराम डेहरिया,मनमोहन डेहरिया, स्वप्निल करानिया ,कैलाश डेहरिया, दिनेश डेहरिया, रवि बेले, दीपक बछलिया, सोहन चौहान, उमेश डेहरिया, प्रकाश डेहरिया, व डेहरिया, सतीश डेहरिया, सुनीता बम्हनिया, गायत्री बिहारे, छाया डेहरिया, ज्योति डेहरिया, रामकुमार डेहरिया, पी.आर. डेहरिया, हरदयाल डेहरिया, सुरेश डेहरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे ।
Share News On