Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे ने आदिवासियों की जमीन खरीद-फरोख्त का मुद्दा फिर उठाया

कांग्रेस अध्यक्ष ओक्टे ने आदिवासियों की जमीन खरीद-फरोख्त का मुद्दा फिर उठाया
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बादल भोई बलिदान दिवस पर कहा

छिन्दवाड़ा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेनवासी बादल भोई परानी का बलिदान दिवस राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। बादल भोई के संघर्ष उनके बलिदान व जल, जंगल, जमीन के लिए लड़ी लड़ाई पर कांग्रेस के वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उन्हें शत-शत् नमन किए। राजीव भवन के उपरांत कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एकजुट होकर बादल भोई आदिवासी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कांग्रेस आदिवासी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज को एकजुट होकर आदिवासी समाज के हित व अधिकार के लिए सतत रूप से कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह जिला मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ का जिला है, जहां आदिवासी समाज को प्राथमिकता में रखा जाता है। नेताद्वय ने राजनीति में भी आदिवासी समाज को हितों को सुरक्षित रखते हुए हर मोर्चे पर आगे किए हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने आदिवासियों की ज्वलंत व प्रमुख समस्या आदिवासियों की जमीन खरीद फरोख्त पर कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे अधिक आदिवासी भाइयों की जमीन गैर आदिवासियों को बेची गई। छिन्दवाड़ा में यह गोरख धंधा आज भी चरम पर है। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के साथ खड़ी है। बलिदान दिवस पर बादल भोई आदिवासी संग्रहालय परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बादल भोई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। अंग्रेजों ने घेराबंदी कर बादल भोई को पकड़कर चन्द्रपुर जेल में बंद कर खाने में जहर देकर मार दिया। भाजपा सरकार भी आदिवासी समाज की जमीन व उनके अधिकार छीन रही है।

आयोजित कार्यक्रम को कांग्रेस आदिवासी विभाग के जिलाध्यक्ष रामनारायण परतेती ने सभी सम्बोधित किए। इस अवसर पर कांग्रेस आदिवासी विभाग की श्रीमति ब्रज कुमारी सरयाम, संजय परतेती, नवीन मरकाम, स्नेह सरयाम, दशरथ उइके, किशोर उइके, शिवा रावतेल, शिवपाल परतेती, जुगराज पंद्राम, परमसुख बट्टी, रवि सरयाम, राजू वाडिवा, आशीष कुमरे, अविनाश ककोडिया, अविनाश पट्टा, अमित उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस क पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On