जिला स्तरीय बैलगाड़ी पट प्रतियोगिता 25 फरवरी को
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 3 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे
छिन्दवाडा
मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन के लिये जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पट प्रतियोगिता का आयोजन 25 फरवरी को प्रातः 9 बजे से ग्राम पंचायत भानादेही जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और मुख्य रूप से किसानों में पशुपालन को बढ़ावा देने और उन्हें संरक्षण देने और पारंपरिक लोकप्रियता को बनायें रखने के उद्देश्य को पूरा करने के लिये आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रूपये, द्वितीय 11000 रूपये, तृतीय 5100 रूपये एवं तीन सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपये के प्रदान किए जाएंगे। यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क होगी। जिला प्रशासन ने किसानों से इस पारंपरिक खेल को जीवंत रखने और प्रोत्साहित करने के लिये अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। पंजीयन 25 फरवरी 2026 को प्रात 09 से 10 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जिला छिंदवाड़ा में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर- 8770482103 और 9399312502 परी भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।