Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छिन्दवाड़ा ए ग्रेड में

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छिन्दवाड़ा ए ग्रेड में
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में पुलिस, नगर निगम व जिला पंचायत छिन्दवाड़ा भी ए ग्रेड में

छिन्दवाडा

राज्य स्तर से 21 फरवरी 2026 को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में माह जनवरी 2026 की ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें इस बार भी छिंदवाड़ा जिला ए ग्रेड में शामिल रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा की गई सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप 81.45 प्रतिशत वेटेज स्कोर और ए ग्रेड के साथ जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है।

कलेक्टर श्री नारायन द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की स्वयं नियमित समीक्षा की जाती है। उनके द्वारा विभागवार शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों की प्रगति पर नजर रखी जाती है और लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाती है।

जनवरी माह की रैंकिंग में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने 96.96 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में चौथा और छिंदवाड़ा पुलिस ने 87.21 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह जिला पंचायत छिंदवाड़ा ने भी 83.11 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ श्एश् ग्रेड में स्थान हासिल किया है।

कलेक्टर श्री नारायन ने पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, नगर निगम आयुक्त सी.पी.राय सहित ए ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों के अधिकारियों एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी राहुल कुमार पटेल को बधाई दी है और आगे इसे बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बी और सी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागों को स्थिति में सुधार करने, जबकि डी ग्रेड वाले विभागों को कड़ी मेहनत और समयबद्ध निराकरण के लिए सख्त हिदायत दी है।
Share News On