गांव की बेटी ने की सांसद को वीडियो कॉलिंग, असम से ही किया समस्या का निराकरण
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
परीक्षाएं सिर पर और धनौरा बारह बरियारी में नहीं थी 10 दिनों से बिजली
छिंदवाड़ा। हर जन मानस के सुखःदुख मे हरदम शामिल होने वाले संवेदनशील जननायक सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। असम प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू को चौरई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनौरा बारह बरियारी की एक बेटी ने फोन किया, उसने सांसद श्री साहू को बताया कि गांव में रहने वाले बच्चों के पेपर चल रहे है, लेकिन दस दिनों से गांव में लाईट नहीं होने से वे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सांसद श्री साहू से विडियो कॉल के माध्यम से बात करते हुए गांव में बिजली उपलब्ध कराने का निवेदन किया था।

गांव की बेटी और ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील जननायक सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाकर गांव में तत्काल बिजली शुरू करने के निर्देश दिए। सांसद श्री साहू के निर्देश पर कुछ देर बाद ही बिजली शुरू कर दी गई। अपनी शिकायत का निराकरण होने पर ग्रामीणों और गांव के बच्चों ने सांसद बंटी विवेक साहू को वीडियो कॉल कर गांव में बिजली उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि संवेदनशील जननायक सांसद बंटी विवेक साहू सिर्फ लोगों के सुखःदुख में हर दम खड़े ही नहीं होते बल्कि अपने व्यस्थतम कार्यक्रमों के बीच आम नागरिकों के आने वाले फोनों को रिसीव और कॉलबैक भी करते है। जिससे आमजनों की समस्यओं का तत्काल ही निराकरण भी हो रहा है। आमजनों के लिए हर पल सहजता से उपलब्ध होने वाले सांसद बंटी विवेक साहू लोगों की हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका हल भी कर रहे है।