Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सरकारी अधिकारी बताकर महिला से साइबर ठगी, 2 लाख रूपए ऐंठे

सरकारी अधिकारी बताकर महिला से साइबर ठगी, 2 लाख रूपए ऐंठे
क्राइम
21-Feb-26
छिंदवाड़ा

अनजान कॉल और एक महिला से 2 लाख रूपए की साइबर ठगी की बात सुनकर पुलिस महकमा भी भौंचक्क रह गया जबकि विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से लोगों को ऐसे मामलों से कैसे बचे इसकी जानकारी लगातार प्रसारित की जा रही है बावजूद इसके लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कस्टम ड्यूटी और डायमंड पार्सल के नाम पर समोसा दुकान चलाने वाली एक महिला को अज्ञात कॉलर्स ने फोन किया। अज्ञात कॉलर्स ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया और जेल की धमकी देकर अलग-अलग नंबरों से लगभग 2 लाख रूपए ऐंठ लिए। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के अनजान कॉल पर ऑनलाइन भुगतान न करें। जागरूक रहे और सतर्क रहे। 
Share News On