Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रिटायर पुलिस कर्मी के साथ साढ़े 14 लाख की ठगी

रिटायर पुलिस कर्मी के साथ साढ़े 14 लाख की ठगी
क्राइम
22-Feb-26
छिंदवाड़ा

शनिवार को एक महिला से 2 लाख की साइबर ठगी की खबर दिन भर चली। ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अब ठगों ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी को अपना शिकार बनाया है। 

 जानकारी के अनुसार चन्दनगांव निवासी कोमल दियावार छिंदवाड़ा में टीआई के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। ठगों ने समको ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से मिलता जुलता एक ग्रुप बनाया जिसमें पीड़ित कोमल दियावार को भी ऐड कर लिया और उनसे ज्यादा मुनाफा दिखाकर अलग-अलग खातों में लगभग 14 लाख 43 हजार 300 रुपए डलवा लिये। जब अचानक से ही ग्रुप में हलचल बंद हुई तो उन्हें शक हुआ जिसके बाद उनके द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share News On