Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आईपीएस क्रिकेट क्लब ने बढ़ाया बढ़ई समाज का सम्मान

आईपीएस क्रिकेट क्लब ने बढ़ाया बढ़ई समाज का सम्मान
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
छिंदवाड़ा

सामान्यतः सभी तरह के आयोजनों में विशेष अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि, नेतागण, बड़े समाजसेवी और अधिकारियों को ही बुलाया जाता है बल्कि सामाजिक आयोजनों और कार्यक्रमों में भी यही परंपरा निभाई जाती है लेकिन ऐसा पहली बार देखने में आया कि किसी कार्यक्रम में किसी सामाजिक संस्था को उनके पदाधिकारियों सहित यह सम्मान दिया गया हो। 

जी हां ऐसा हुआ है छिंदवाड़ा में चल रही प्रीमियर क्रिकेट लीग में। 22 फरवरी, रविवार को स्थानीय शुक्ला ग्राउंड मे छिंदवाड़ा प्रीमियर क्रिकेट लीग के तृतीय दिवस में श्री विश्वकर्मा बढई समाज विकास समिति जिला छिंदवाड़ा के समस्त पदाधिकारी को आईपीएस क्रिकेट क्लब परतला द्वारा आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष सुमरन लाल विश्वकर्मा, सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा,  सह सचिव शरद राजोरिया, उपकोषाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, मुरलीधर विश्वकर्मा, तुकेश विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, युवा अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, युवा उपाध्यक्ष आकाश मालवीय, नगर सचिव डीपी मालवीय,रमेश विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। क्रिकेट खिलाड़ियों को समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने पुरस्कार भी दिया। आईपीएस क्रिकेट क्लब परतला के प्रमुख  बबलू विश्वकर्मा पार्षद, श्री खेलवाड़ी एवं आयोजन समिति का विश्वकर्मा बढ़ई समाज के अध्यक्ष सुमरनलाल विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त कर समस्त खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।