Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

डॉ अम्बेडकर समता विकास समिति की बनी नवीन कार्यकारिणी

डॉ अम्बेडकर समता विकास समिति की बनी नवीन कार्यकारिणी
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
एसबी सोनटक्के को बनाया सर्वसम्मति से अध्यक्ष
 
छिंदवाड़ा 

रविवार को स्थानीय समता बुद्ध विहार अम्बेडकर नगर में आजीवन सदस्यों के समक्ष विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवीन तदर्थ समिति का गठन किया गया। चूंकि पूर्व की समिति का कार्यकाल फरवरी माह में समाप्त हो रहा है। जिसमें पूर्व समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आयु छविता खांडेकर द्वारा अपना इस्तीफा आजीवन संरक्षक को सौंपा गया एवं कहा कि नवीन लोगों को मौका मिलना चाहिए। डॉ अम्बेडकर समता विकास समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा  सर्वसम्मति से अपना समर्थन प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ  बाबा  साहेब  एवं भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर वंदना की गई एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। नवगठित तदर्थ समिति में अध्यक्ष एस बी सोनटक्के, वरिष्ट उपाध्यक्ष श्रीमती पदमिनी ताई गोंडाने, महासचिव पद एड प्रशांत गजभिए एवं कोषाध्यक्ष पद पर बीडी सोमकुंवर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।  सभी पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, समानता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा नियमित सामाजिक बैठकें, छात्र मार्गदर्शन शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, करियर काउंसलिंग तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को संविधान और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। समिति के नवीन गठन से समस्त बौद्ध समाज में अत्यंत हर्ष का माहौल निर्मित हुआ । अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समिति समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में सतत कार्य करेगी और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगी।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।