Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बादल भोई बलिदान दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर

बादल भोई बलिदान दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
छिंदवाड़ा

शनिवार को शहीद बादल भोई बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज ने भाजपा चकित्सा प्रकोष्ठ एवं रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आदिवासी संग्राहलय में किया। इस अवसर पर 350 आदिवासी भाई-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहाके एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। सेवा देने वाले सभी डॉक्टर्स को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. कृष्ण हरजानी, डॉ हितेश मिश्रा, डॉ दशरथ साहू, डॉ मयंक साहू एवं कृष्णा हॉस्पिटल की टीम ने स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं दी।

Share News On