अमन मर्सकोले स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में रोहना ने जीता फाईनल
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
छिंदवाड़ा
मोआदेई मे अंडर 19 टूर्नामेंट अमन मर्सकोले कि स्मृति में संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था जिसमें रोहना और यादव 11 परासिया ने फाइनल में प्रवेश किया था। रोहना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीता। दयाराम चौधरी 15000 हजार की राशि विजेता टीम को दी गई तो वहीं दूसरा इनाम मानेगांव पंचायत सरपंच कन्हैया सूर्यवंशी द्वारा 7000 की राशि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल जिला सहसंयोजक नितेश पटेल पूर्व सांसद प्रतिनिधि अंकित बन्देबार, अजय वंशकार, सतीश कर्पे, धनपाल सूर्यवंशी,अनील बंशकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
