Home News Helpline Classified Jobs About Contact

उद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बताई समस्याएं

उद्यानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बताई समस्याएं
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
छिन्दवाड़ा

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम गुरैया में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर चल रहा है जहां रासेयो स्वयंसेवक किसान भाइयों के खेतों का भ्रमण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। इसी बीच  विद्यार्थियों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे से भेंट की। विद्यार्थियों ने उद्यानिकी महाविद्यालय में व्याप्त समास्याओं की जानकारी दी।  विद्यार्थियों ने आग्रह किया कि अविलम्ब हॉर्टिकल्चर कॉलेज भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराएं ताकि आगामी वर्षों में आने वाले विद्यार्थियों को उन परेशानियों का सामना ना करना पड़े जिसका वे स्वयं कर रहे हैं। भवन के अभाव में कक्षाओं में बैठने की समस्या, छात्र व छात्राओं के लिए सर्वसुविधायुक्त छात्रावासों का अभाव, केंटिन नहीं होने के कारण खाना व नाश्ते की समस्या से लेकर अन्य परेशानियां विद्याथियों के द्वारा बताई गई। श्री ओकटे ने समस्त छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय स्टॉफ को आश्वस्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में उनकी मांगें कमलनाथ एवं नकुलनाथ के माध्यम से ही पूरी होगी।

Share News On