सांसद बंटी विवेक साहू ने आशुतोष वरदेय का गुवाहाटी में किया सम्मान
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
गुवाहाटी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशुतोष वरदेय को किया वीरता पदक से सम्मानित
छिंदवाड़ा
तीन आंतकवादियों को मारने वाले छिंदवाड़ा की माटी के लाल आशुतोष वरदेय को वीरता पदक मिलने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गुवाहाटी में सम्मान किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में उप कमांडेट के पद पर पदस्थ आशुतोष वरदेय की वीरता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि आशुतोष को वीरता पदक मिलना छिंदवाड़ा के लिए गर्व और गौरव की बात है।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आशुतोष वरदेय जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनकी इस वीरता और साहस से जिले के युवा प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने के लिए आगे आएगें। उल्लेखनीय है कि उप कमांडेट आशुतोष वरदेय वर्तमान में छत्तीसगढ़ के सुकवा में पदस्थ है। तीस अगस्त 2022 को शोपियाँ में हुए एक साहसिक अभियान के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आंतकवादियों से भिड़ते हुए तीन आंतकवादियों को मार गिराया था। जिसके लिए उन्हें 2024 में वीरता पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी। शनिवार को गुवाहाटी में सीआरपीएफ डे परेड के दौरान आयोजित हुए एक कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उप कमांडेट आशुतोष वरदेय को वीरता पदक से सम्मानित किया।