Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने सालढ़ाना बूथ पर बैठक कर दी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने सालढ़ाना बूथ पर बैठक कर दी जिम्मेदारी
राजनीति
03-Oct-26
अमरवाड़ा (छिन्दवाड़ा अपडेट)

कांग्रेस बूथ को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है। संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा संगठन से युवाओं व नए चेहरों को जोड़ने की कवायद तेज हो चुकी है। बटकाखापा मंडलम कमेटी के सालढाना बूथ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक को अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धीरेन्द्र शाह इनवाती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए हम सभी की एकजुटता आवश्यक है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ हमेशा कहते हैं कि हमारी प्राथमिकता बूथ को मजबूत करने पर होनी चाहिए। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा की ओर से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों का समय पर पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और आदिवासी विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। आयोजित बैठक में कमलभान शाह, राधेश्याम कहार, जमना प्रसाद धुर्वे, रूपेश वारसिया, मोहन शाह इनवाती, कृष्ण कुमार बारसिया, अशोक परतेती, शेष कुमार उइके, मनिराम इनवाती, जयपाल कुमरे व हिमांशु सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On