Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जय भीम सेना ने अमरवाड़ा में बैठक कर पदाधिकारी नियुक्त किए

जय भीम सेना ने अमरवाड़ा में बैठक कर पदाधिकारी नियुक्त किए
छिंदवाड़ा
03-Oct-26
अमरवाड़ा (छिन्दवाड़ा अपडेट)

जय भीम सेना ने पदाधिकारियों ने संत रविदास सामुदायिक भवन में सामाजिक लोगों के साथ  बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्यय सामाजिक जागरूकता लाना, क्षेत्रीय समस्याओं पर एकजुट होना और संगठन का विस्तार करना रहा। संत रविदास और डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात् वक्ताओं ने महापुरूषों के क्रांतिकारी विचारों और उनके संघर्षाे को के बारे में जानकारी दी।

बैठक में ,संगठन का विस्तार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष संतोष डोले, संरक्षक ज्ञानी अहरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवकुमार अहिरवार, संतोष पीपले, ब्लॉक संगठन, बंटी सतनामी, उपाध्यक्ष बबलू महोबिया, महामंत्री विनोद अहरवार, ग्रामीण अध्यक्ष करण अहिरवार, मीडिया प्रभारी सेवकराम, ग्रामीण अध्यक्ष अनिल ,राजेश चौधरी, मदीवाला अहिरवार को बनाया गया। इसके अलावा महिला ब्लॉक अध्यक्ष संतोषी अहिरवार, महिला अध्यक्ष राजकुमार पीपले को जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम में शिवम् पहाड़े, पार्षद राजेश अहिरवार, ललित चौरे, दीपक चौधरी, उत्तम पीपले, सुरेश पीपले, मोहनलाल अहिरवार, द्वारका, दिनेश इनवाती, पप्पू मंडराह, विजय मेहरा, मनीष मृदुलकर, राजा गुन्हेरे, पप्पू, धन्नू, प्रकाश, मनीष, कोड़ी, राजेश, शिवराम, राकेश, सुखराम, रामकुमार, बाबूलाल, दयाराम आदि उपस्थित थे।
Share News On