पटपड़ा एवं खंसवाड़ा में महिला सेवादल ने की बैठक
राजनीति
03-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

परासिया ब्लॉक के पटपड़ा एवं खंसवाड़ा में महिला सेवादल की संगठनात्मक बैठकें संपन्न हुईं। बैठकें जिला उपाध्यक्ष एवं परासिया विधानसभा प्रभारी सिंधु यादव के नेतृत्व में आयोजित की गईं। दोनों स्थानों पर आयोजित बैठकों में महिला कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक भूमिका और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन उपब्लॉक अध्यक्ष सन्नो कुमरे द्वारा किया गया। इस दौरान जिला संयुक्त सचिव महिला सेवादल निशा गोहिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं की सहमति से संगठन का विस्तार करते हुए पटपड़ा से शिवानी अहके को अध्यक्ष, गुंजू उइके को उपाध्यक्ष तथा सकीना धुर्वे को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं करला कला से नीलम पंद्राम को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा ज्योति कुमरे, सुल्ताना कुमरे, रंजना धुर्वे, फिजा कुमरे, पूजा मस्कुले एवं कलाबाई धुर्वे को सदस्य बनाया गया। मध्य उपब्लॉक अध्यक्ष महजबीं खान ने उपस्थित महिलाओं से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में पूर्व उपब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता उइके ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।