Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दक्ष प्रजापति की जयंती मनाकर समाज प्रमुख और सरपंच चुना

दक्ष प्रजापति की जयंती मनाकर समाज प्रमुख और सरपंच चुना
छिंदवाड़ा
27-Jul-26
प्रजापति कुम्हार समाज एकता समिति ने किया भव्य आयोजन

छिंदवाड़ा

प्रजापति कुम्हार समाज एकता समिति ने सोमवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती हर्षाेल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पारंपरिक पगड़ी रस्म कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से लक्ष्मण प्रजापति को समाज प्रमुख एवं हुक्मचंद प्रजापति को समाज सरपंच की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज की परंपरा के अनुसार दोनों पदाधिकारियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उपस्थित समाजजनों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
Share News On