Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्वावलंबन केंद्र ने दिव्यांग युवक को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

स्वावलंबन केंद्र ने दिव्यांग युवक को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर
छिंदवाड़ा
27-Jul-26
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा

स्वावलंबन केंद्र अमरवाड़ा जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सोमवार, 27 जुलाई 2026 को केंद्र में दो जरूरतमंद व्यक्तियों ने सहायता की गुहार लगाई, जिस पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई गई।

ग्राम झगड़ावोह निवासी अमन मसराम मानसिक दिव्यांग होने के साथ-साथ चलने-फिरने में भी पूर्ण रूप से असक्षम हैं। उनके माता-पिता ने अमन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए व्हीलचेयर की आवश्यकता बताई। इस पर स्वावलंबन केंद्र के माध्यम से मुकेश कुमार मालवीय ने तत्काल व्हीलचेयर की व्यवस्था कर अमन को प्रदान की।

वहीं, लगभग 90 वर्षीय ज्ञानी दादा को चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी और वे टूटी हुई लकड़ी की छड़ी के सहारे अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए स्वावलंबन केंद्र द्वारा तत्काल नई छड़ी उपलब्ध कराई गई।

व्हीलचेयर और छड़ी प्राप्त करने के बाद अमन मसराम, ज्ञानी दादा एवं वितरण स्थल पर उपस्थित लोगों ने स्वावलंबन केंद्र और श्री मुकेश कुमार मालवीय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की। स्वावलंबन केंद्र अमरवाड़ा द्वारा जरूरतमंदों की समय पर सहायता किए जाने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
Share News On