Home News Helpline Classified Jobs About Contact

न्यायालय परिसर में लगा स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञों ने की जांच

न्यायालय परिसर में लगा स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञों ने की जांच
स्वास्थ्य
27-Jul-26
छिंदवाड़ा

म.प्र.उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री विवेक रूसिया के आदेशानुसार जिला एवं तहसील न्यायालयों में स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से न्यायालय कर्मचारियों के कल्याण के लिये जारी एडवाईजरी फ्रेमवर्क के आधार पर म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा ‘‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।  

एडीआर भवन में लगाया गया शिविर

‘‘उल्लास’’ अंतर्गत ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर में किया गया। न्यायालय कर्मचारियों के लिये आयोजित इस शिविर कायक्रम के शुभारंभ अवसर पर विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीशगण प्रेमपाल सिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, अभिषेक नागराज, सी.जे.एम. विपेन्द्र सिंह यादव, सचिव जिला प्राधिकरण राकेश सिंह, अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय, डाक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर एक अभिनव प्रयोग: सुशांत हुद्दार

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर निश्चित रूप से एक अभिनव प्रयोग है जो विशेष रूप से न्यायालय कर्मचारियों के लिये आयोजित किया गया है। यह आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ है। कार्य की व्यस्तता और समय अभाव के कारण कई बार कर्मचारी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नही रहते किंतु इस शिविर के माध्यम से समस्त कर्मचारी स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेंगें और डाक्टरी सलाह के अनुसार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।  

इन बीमारियों हुई जांच 

शिविर में लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर आवश्यक मेडिशिन प्रदान की गई। शिविर में कर्मचारियों की ई.सी.जी. नेत्र, दंत, बी.पी., शुगर, की जांच की गई इसके अतिरिक्त  शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, मधुमेह, अस्थिरोग, ई.एन.टी.विशेषज्ञ, त्वचा रोग, मनोचिकित्सक, नेत्ररोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहे।
Share News On