Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नाहर गैस एजेंसी को भारी पड़ी कालाबाजारी

नाहर गैस एजेंसी को भारी पड़ी कालाबाजारी
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
सेवादल के प्रदर्शन के बाद कंपनी ने किया सस्पेंड

यहां के एचपी उपभोक्ताओं के कनेक्शन तीन एजेंसियों में किया स्थानांतरित

छिंदवाड़ा।

नाहर गैस एजेंसी को कालाबाजारी बहुत महंगी पड गई। हिंदूस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने नाहर गैस एजेंसी को सस्पेंड कर दिया है। इस एजेंसी के ग्राहक बुकिंग होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान थे। ग्राहकों का कहना था कि 20 से 25 दिनों में तो कई बार दो-दो महीनों में सिलेंडर की सप्लाई की जा रही थी। सिलेंडर की कालाबाजारी से परेशान ग्राहकों ने अपनी समस्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर समस्या को उजागर किया था।  नाहर एजेंसी के सामने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले ने कार्यकर्ताओं से मिलकर तीव्र आंदोलन किया था और उनकी कालाबाजारी उजागर की थी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्रीमतिगंगा कुमरे ने बताया कि नाहर गैस एजेंसी को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है और यहां जितने एचपी कनेक्शन के उपभोक्ता है कंपनी ने उन्हें अन्य एजेंसियों में सिफ्ट कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अब घर पहुंच सेवा मिलनी शुरू हो गई है उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत नहीं है लेकिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग बढ़ा दी है कुछ समस्याएं है, लेकिन अब सामान्य स्थिति है। लोगों को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्कता नहीं है।

इन एजेंसियों से मिलेंगे सिलेण्डर

जिन एच पी उपभोक्ताओं के कनेक्शन तीन एजेंसियों में स्थानांतरित किये गए हैं उनमें मधु राधास्वामी गैस एजेंसी मुल्ला जी पेट्रोल पंप के पास, छिंदवाड़ा गैस एजेंसी यातायात थाने के पास, अतिशय गैस एजेंसी सुनील बजाज शोरूम के सामने लालबाग शामिल है। अब कहीं भटकने की जरूरत नहीं जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि एजेंसी में लगे क्यू आर कोड या बुकिंग किस एजेंसी में ट्रांसफर हुई है। लिंक के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है कि उपभोकाओं को गैस कब मिलेगी।
Share News On