पानी टैंकर उपलब्ध कराने निगम कर्मचारी मांग रहे पैसा
छिंदवाड़ा
17-Apr-26
बस स्टैंड व्यवसायिक परिसरों में दो दिनों से नहीं आया जल
होटल-रेस्टॉरेंट व्यापारी हुए परेशान
छिंदवाड़ा
गर्मी के दिनों में पानी की एक-एक बूंद इंसान को जीवन देती है ऐसे समय में नगर पालिक निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था न केवल शहरवासियों को परेशान कर रही है बल्कि शहर के फूड व्यापार को खत्म करने का काम भी कर रही है। यह कहना है बस स्टैंड के आसपास फूड व्यापार करने वाले व्यापारियों का।
बस स्टैंड मानसरोवर के सामने फूड का व्यापार करने वाले व्यवसायियों का व्यापार पिछले दो दिनों से मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया है। शहर के बीचोंबीच और सबसे ज्यादा आवागमन के साथ भूखे-प्यासे यात्रियों को भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले बस स्टैंड के आसपास के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा आदि को पिछले दो दिनों से नगर निगम द्वारा जलापूर्ति नहीं की गई है। नलों में पानी नहीं आने से क्षेत्र का व्यापार प्रभावित हो गया हैं। रेस्टोरेंट संचालको ने बताया की वैसे ही फूड व्यापारी गैस सिलेंडर की समस्या से जूझ रहे हैं उस पर नगर निगम ने एक नई समस्या खड़ी कर दी है। 780/-रूपये प्रति महीना जलकर लेने के बाद भी ठीक से प्रतिदिन स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं करा पा रहा हैं। अभी हाल ही में 2 दिनों से नल नहीं आ आने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। यदि सुधार कार्य के चलते कोई तकनीकी समस्या हैं निगम के टैंकरों से उचित व्यवस्था बनाना चाहिए। निगम के कर्मचारी ही ब्लैक में पानी सप्लाई कर रहे हैं।