Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गुरूवार 11 जून को भाजपा बैठक में संगठनात्मक कार्यों की करेगी समीक्षा

गुरूवार 11 जून को भाजपा बैठक में संगठनात्मक कार्यों की करेगी समीक्षा
राजनीति
10-Jun-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक 11 जून दिन गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के मासिक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके ने बताया कि बैठक भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक बंटी साहू एवं विधायक कमलेश शाह के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति, विभिन्न अभियानों की स्थिति तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।
Share News On