Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बता रही भाजपा टीम

घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बता रही भाजपा टीम
राजनीति
10-Jun-26
केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चला रही विशेष जनसंपर्क अभियान

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत धर्मटेकड़ी मंडल में प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धर्मटेकडी मंडल के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देश की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने आगामी विकास कार्यों एवं जनहित के विषयों पर सुझाव भी आमंत्रित किए। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री यादव ने एडवोकेट इंदर वर्मा, एडवोकेट कृष्ण कुमार दमाहे, नामदेव पंदरंगे, मुन्नालाल साहू, अनिल गोयल एवं राशिद खान सहित अन्य प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर संवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, जिला संयोजक नीरज भारद्वाज, ओम चौरसिया, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक अभिषेक वर्मा, कार्यक्रम टोली प्रमुख पीयूष बत्रा, अंकित जैन, पार्षद प्रमोद शर्मा एवं मनोज सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
Share News On