Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा ने की सांसद व जिलाध्यक्ष से मुलाकात

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा ने की सांसद व जिलाध्यक्ष से मुलाकात
राजनीति
10-Jun-26
छिंदवाड़ा

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने बुधवार को जिला सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने श्रीमती ललिता वर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शेषराव यादव ने कहा कि संगठन ने श्रीमती ललिता वर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर महिला नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा तथा महिलाओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यों एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा को जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुये स्वागत और वंदन किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, विशवेन्द्र बैस, जिला सोशल मीडिया पीयूष बत्रा, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, मीना दुबे वंदना विश्वकर्मा रानी सूर्यवंशी, मनीषा धबाले, नीलू छेत्री, श्रद्धा जैन, अनीता ठाकरे, माया बंदेवार, जया विश्वकर्मा, वर्षा विश्वकर्मा, सपना सोनी , रुक्मणी खलौटे, निशा गोस्वामी, लवीना केरकटा, नीतू सराठे, नीतू ठाकुर ममता विश्वकर्मा, मनीषा बरमैया सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा सदस्य उपस्थित थी।
Share News On