भाजपा ने पढ़ाया अनुशासन, संगठनात्मक एकता एवं सेवा भाव का पाठ
छिंदवाड़ा
05-Apr-26
छिंदवाड़ा विधानसभा के तीन मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
छिंदवाड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रविवार को छिंदवाड़ा विधानसभा के पातालेश्वर, राममंदिर एवं सारना मंडल के प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। जिला संयोजक कमलेश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रशिक्षण वर्गों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के मूल सिद्धांतों, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के लक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया, जिससे कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता जिला महामंत्री विजय पांडे ने की। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में सिवनी के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुजीत जैन एवं कार्यालय मंत्री भारत घई, प्रशिक्षण वर्ग के सह संयोजक प्रियवर सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बैस, सोशल मीडिया के जबलपुर संभाग प्रभारी अर्पण मैद ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। मंच संचालन सह संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की सहसंयोजिका श्रीमती भारती साहू द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिला मंत्री गोलू नागरे, श्रीमती नीलू निर्मलकर, सोशल मीडिया संयोजक पियूष बत्रा, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, ओम पटेल सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए सहित आपेक्षित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।