जिला भाजपा के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को
छिंदवाड़ा
05-Apr-26
जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और सांसद बंटी विवेक साहू रहेंगे उपस्थित
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी जिला छिंदवाड़ा के नवीन जिला कार्यालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन का भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम 6 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 11 बजे बी.टी.आई. ग्राउंड, बादल भोई म्यूजियम के सामने, वीआईपी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कार्यकर्ताओं के लिए विशेष उत्साह एवं गौरव का विषय है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद बंटी विवेक साहू, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, विधायक कमलेश शाह एवं महापौर विक्रम अहाके विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रभारी विजय पांडे, सह प्रभारी भारत घई, श्रीमती आरती खण्डेलवालने समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।