चौरई में वृद्धजन निशुल्क उपकरण पंजीयन शिविर 6 से 17 अप्रैल तक
छिंदवाड़ा
05-Apr-26
छिंदवाड़ा
वृद्धजनों के लिए समर्पित एलिम्को आसरा केंद्र द्वारा चौरई के भिन्न-भिन्न सेक्टरों पर 60 वर्ष से अधिक वृद्धजन दादा और दादी को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाइन पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वृद्धजनों के लिए उपकरण कमर बेल्ट, घुटनों का बेल्ट, कान की मशीन, विभिन्न प्रकार की छड़ी, वॉकर, कमोड चेयर, कमोड व्हीलचेयर, पीठ के बेल्ट, गर्दन के बेल्ट, सिलिकॉन कुशन सीट आदि।

निशुल्क उपकरण प्राप्त करने के लिए पात्रता आधार कार्ड के आधार पर उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो। ऑनलाइन पंजीयन शिविर पंचायत भवन कुंडा में 6 अप्रैल को, पंचायत भवन सलखानी में 7 अप्रैल को, पंचायत भवन झिलमिली 8 अप्रैल को, पंचायत भवन पांजरा में 9 अप्रैल को, पंचायत भवन खुटपिपरिया में 10 अप्रैल को, पंचायत भवन साख में 11 अप्रैल को, पंचायत भवन लोनिकला में 13 अप्रैल को, पंचायत भवन दिल्बर मोहगांव में 16 अप्रैल को एवं पंचायत भवन बादगांव में 17 अप्रैल को लगेगा। आसरा केंद्र जिला समन्वयक मुकेश मालवीय ने चौरई जनपद पंचायत के समस्त वृद्धजनों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक वृद्धजन शिविर में पहुंचकर अधिक प्राप्त करें ।