Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

27 फरवरी को होगी भाजपा की जिला प्रशिक्षण कार्यशाला

27 फरवरी को होगी भाजपा की जिला प्रशिक्षण कार्यशाला
छिंदवाड़ा
25-Feb-26
छिंदवाड़ा 

प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में 27 फरवरी, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी । भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी की उपस्थिति में संपन्न होगी । कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रशिक्षण महाअभियान की मंडल टोली के सदस्यगण अपेक्षित रहेंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के लिए जिला संयोजक कमलेश उईके, जिला सहसंयोजक ठाकुर प्रियवर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती भारती साहू को जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही मंडलों में होने वाली मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला हेतु मंडल संयोजक, मंडल व्यवस्था प्रमुख एवं मंडल वर्ग नियंत्रक नियुक्त किए गए है ।

Share News On