Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने चलाया स्वच्छता अभियान

शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष यादव ने चलाया स्वच्छता अभियान
राजनीति
14-Aug-26
छिंदवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शहीद स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की साफ-सफाई की और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर शेषराव यादव ने कहा कि शहीद स्मारक हमारे उन वीर सपूतों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बने, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र मिगलानी, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, भारत घई, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शाह, दिन्शू यादव, संदीप सिंह चौहान, गुरूप्रसाद धुर्वे, राकेश माइकल पहाड़े, नीरज सिंह, कृपाशंकर सूर्यवंशी, राकेश अग्रवाल, तरूण सोनी, मनीष निर्मलकर, कमल वाजपेयी, शिवा सरसवार, अभिषेक परेतेती, ब्रज नागवंशी, विक्की साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share News On