Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक: बंटी विवेक साहू

तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक: बंटी विवेक साहू
राजनीति
14-Aug-26
स्वतंत्रता दिवस और भारत माता के जयकारों से गांव हुए गुंजायमान

बिछुआ नगर और गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा

भाजपा के द्वारा बिछुआ सहित गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान तिरंगा वाहन रैली में शामिल लोगों द्वारा लगाये गये भारत माता और भारतीय सेना के जयकारों से बिछुआ नगर सहित विधानसभा के कई गांव गुंजायमान हो गए थे। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ विधानसभा स्तरीय विशाल बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जिले सहित प्रदेष और देषवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतवासी अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। देशवासी आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को सैकड़ों शहीदों के बलिदान के बाद हमें अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से आजादी मिली थी। आज के युवाओं को आजादी के इस महत्व को समझना होगा।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज भारत का नाम पुरे विश्व में गौरव के साथ लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा सेना को दी गई खुली छूट का ही परिणाम है कि ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक सफलता मिली है। हमारी भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को अपनी वीरता, शौर्यता और पराक्रम का परिचय दिया और दुश्मनों को नेस्तनाबूद करते हुये तिरंगे का परचम लहराया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने भी संबोधित किया। विदित हो कि वाहन रैली का शुभारंभ दशहरा मैदान बिछुआ से हुआ जहां राष्ट्रगान के साथ सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में रैली चांद, चौरई होते कुंडा पहुंची एवं रैली का समापन हुआ।

इस दौरान सांसद श्री साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिल और चौपहिया वाहनों से शामिल हुए नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और भारतीय सेना के जयघोष के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश देते हुए रैली ने लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य लखन कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े,गोपाल कवरेती,नीरज पटेल,विजेंद्र ठाकुर,मदन राय,धर्मसिंह वर्मा,समेत जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष,नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि अलकेष लांबा, विष्वेन्द्र बैस व पार्षदगण समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Share News On