Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की  शुभकामनायें
राजनीति
14-Aug-26
छिन्दवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद  नकुलनाथ ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुये जिला, प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतवर्ष को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिये स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर आजाद भारत के स्वप्न को कांग्रेस के महापुरुषों ने साकार किया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश को आजाद कराने में वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री नाथ ने शहीदों को नमन करते हुये अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आजादी की गाथा से अवगत कराया जाना चाहिये ताकि उनमें देश प्रेम की भावना जागृत हो।   

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि स्वतंत्रता दिवस के प्रातः काल में सूरज की किरणें जिले, प्रदेश व देशवासियों के जीवन में नई, उमंग व ऊर्जा का संचार करेगा। कांग्रेस के महापुरुषों के योगदान व बलिदान से प्राप्त हुई आजादी में वर्षों का संघर्ष शामिल है, तब जाकर आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हुये और सभी देश की आन,बान व शान तिरंगे के नीचे सामूहिक व एकजुटता के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुये कहा कि सभी ध्वजारोहण करें साथ ही शहीदों को याद कर देश की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लें। माननीय नकुलनाथ ने पुनरू जिले, प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी।
Share News On